घर में सुनी बोली को समझना हो, बच्चों को अपनी भाषा सिखानी हो या पहाड़ से फिर जुड़ना हो — Garh Bhasha के साथ गढ़वाली शब्द, उनके हिंदी व अंग्रेज़ी अर्थ, कहावतें और रोज़ का अभ्यास एक ही जगह।Whether you want to understand the language you heard at home, teach it to your children or reconnect with the hills — learn Garhwali words, their Hindi and English meanings, sayings and daily practice in one place with Garh Bhasha.
गढ़वाली एक प्रमुख मध्य पहाड़ी भाषा है, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में बोली जाती है। इसमें हमारे गीत, कहावतें, रीति-रिवाज़ और पहाड़ की रोज़मर्रा की ज़िंदगी बसती है।Garhwali is a prominent Central Pahari language, spoken mainly in the Garhwal region of Uttarakhand. It carries our songs, sayings, customs and the everyday life of the hills.
Garh Bhasha गढ़वाली का डिजिटल शब्दकोश है — वेबसाइट और Android ऐप दोनों पर। हर शब्द के साथ उसका रोमन उच्चारण, हिंदी अर्थ और अंग्रेज़ी अर्थ मिलता है, ताकि गढ़वाली सीखना किसी के लिए भी आसान हो।Garh Bhasha is a digital Garhwali dictionary — on the web and as an Android app. Every word comes with a Roman-script pronunciation, its Hindi meaning and its English meaning, so anyone can start learning Garhwali.
गढ़वाल के अलग-अलग इलाक़ों में एक ही शब्द अलग ढंग से बोला जाता है। इसलिए शब्दकोश में कई शब्द उनके क्षेत्रीय रूपों के साथ दर्ज हैं — जैसे दगड़, दगड़ा, दगड़ि। अपने इलाक़े का रूप सीखें, और बाक़ी रूप भी पहचानें।The same word is pronounced differently across Garhwal. That is why many entries list their regional forms together — for example दगड़, दगड़ा, दगड़ि. Learn the form used in your area, and recognise the others too.
Garh Bhasha की कहानी पढ़ेंRead the Garh Bhasha storyछोटे क़दमों से शुरू करें — रोज़ के शब्द, फिर कहावतें और वाक्य, और साथ में अभ्यास।Start small — everyday words first, then sayings and phrases, with a little practice every day.
एक बार में एक विषय लें — जैसे “लोग और रिश्ते” या “भोजन और पाक-कला” — और उसके शब्द रोज़ की बातचीत में इस्तेमाल करें।Take one topic at a time — like “People and relationships” or “Food and cooking” — and use its words in everyday conversation.
एक दिन में 20 शब्द रटने से बेहतर है रोज़ 3–5 शब्द सीखना और उन्हें दोहराना।Learning and revisiting 3–5 words a day works better than cramming 20 at once.
दादा-दादी, माता-पिता या रिश्तेदारों से गढ़वाली में बात करें — वही सबसे अच्छे शिक्षक हैं।Talk in Garhwali with grandparents, parents or relatives — they are the best teachers.
लोकगीतों में रोज़ के शब्द बार-बार आते हैं; बोल समझते हुए सुनें।Everyday words come up again and again in folk songs; listen while following the lyrics.
कोई शब्द शब्दकोश में नहीं है? ऐप या संपर्क फ़ॉर्म से भेजें — समीक्षा के बाद जोड़ा जाएगा।Missing a word? Send it through the app or the contact form — it is added after review.
रोज़ एक नया शब्द, दैनिक क्विज़, कहावतें, लोकगीत और पसंदीदा शब्द सहेजने की सुविधा — निःशुल्क, Android पर।A new word every day, a daily quiz, proverbs, folk songs and saved favourites — free on Android.