पारंपरिक कहावतेंTraditional sayings

Garhwali Proverbs – गढ़वाली कहावतें

पारंपरिक गढ़वाली कहावतें और उनके अर्थ — पहाड़ के अनुभव, कम शब्दों में। यहाँ कुछ चुनी हुई कहावतें पढ़ें; और भी कहावतें Garh Bhasha ऐप में हैं।Explore traditional Garhwali कहावतें and their meanings — the wisdom of the hills in a few words. Read a few favourites here, and discover many more in the Garh Bhasha app.

कुछ और कहावतेंA few more proverbs

जखि देखि तवा-परात, वखि बिताई सारी रात.

जहाँ देखा तवा परात, वहीँ गुजारी सारी रात।

अर्थ:Meaning: अपनी सुविधानुसार स्वार्थ सिद्ध करनाto satisfy one's own selfish interests

बान्दर का मुंड मा टोपली नि सुवान्दी।

बंदर के सिर पर टोपी अच्छी नहीं लगती।

अर्थ:Meaning: किसी अनपढ़ या मूर्ख व्यक्ति पर ज्ञान या समझ का कोई असर नहीं होता।Knowledge or understanding has no effect on an illiterate or foolish person.

दान आदिम की बात और आँमला कु स्वाद, बाद मा आन्दु।

बुजुर्गों की बात का और आवला के स्वाद का बाद मे ही पता चलता है।

अर्थ:Meaning: जैसे आँवले का स्वाद बाद में आता है, वैसे ही किसी अच्छे कार्य का महत्व और फल बाद में ही समझ में आता है।Just like the taste of Amla is felt later, the importance and results of any good deed are understood only later.

जब पेट मा लगी आग, तब क्या चेन्दु साग

जब भूख लगी हो तो साधारण सा भोजन भी स्वादिष्ट लगता है।

अर्थ:Meaning: जब भूख लगी हो तो साधारण सा भोजन भी स्वादिष्ट लगता है।When you are hungry, even simple food tastes delicious.

कख राजुला सौक्यान अर कख दानपूर का

कहाँ राजा भोज और कहाँ गंगू तेली

अर्थ:Meaning: दो व्यक्तियों या वस्तुओं में बहुत अधिक अंतर होना।To compare two people or things that are worlds apart.

गंगा मा का जौ

गंगा में क्या जाना

अर्थ:Meaning: अत्यंत कठिन कार्य।An extremely difficult task.

था था थुमि होणू

मामला शांत होना

अर्थ:Meaning: किसी विवाद या मामले का शांत हो जाना।For a matter to settle down or come to an end.

सिंग पल्येणो

सींग उठाना

अर्थ:Meaning: लड़ने के लिए तैयार या आमादा होना।To be ready or eager to fight.

जोनि की जडी खाणु

योनि की जड़ी खाना

अर्थ:Meaning: अमर होना।To become immortal.

मेंढकुं सी जु हौल लगदु त लोग बल्द किलै पाल्दा

जिसका काम उसी को साजे

अर्थ:Meaning: जिस कार्य के लिए जो व्यक्ति योग्य हो, वही उसे बेहतर ढंग से कर सकता है।The right person is best suited for the right job.

हैंका लाटु हसान्दु च, अर अपडु रुवान्दु च

अपनों की कुदशा पर दुख होना

अर्थ:Meaning: अपने लोगों की दुर्दशा देखकर स्वयं दुखी होना।To feel sorrow at the suffering or misfortune of one’s own people.

Garh Bhasha में और भी कहावतेंDiscover more proverbs in Garh Bhasha

हर दिन एक नई कहावत, उसका हिंदी रूप और अर्थ — अपनी पसंदीदा कहावतें सहेजें। निःशुल्क, Android पर।A new proverb every day with its Hindi rendering and meaning — save your favourites. Free on Android.